Dehradun News

Weather update: उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश के आसार

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। जहां एक ओर प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से सर्दी का अहसास जून में भी बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ी जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने आज भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। मैदानी इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top