Nainital-Haldwani News

नैनीताल:बारिश के बाद जलभराव की समस्या ने एक बार फिर नगर पालिका की पोल खोली,परेशान रहे लोग

Ad

हल्द्वानी।  उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवत ली है। कुछ दिन पहले ही मौसम विभाग ने सूचित किया था कि नैनीताल जिले में बारिश एक बार फिर वापस आ सकती है। इसी बीच सोमवार को नैनीताल में दिन में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बता दे कि रविवार को हल्द्वानी में हुई कुछ देर की बारिश से शहर में कई जगह पानी भर गया था जिससे यातायात में बाधा आई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

सोमवार को नैनीताल में हुई 1 घंटे की हुई बारिश ने नगर पालिका की पोल  एक बार फिर खोल दी। इसके साथ ही नैनीताल रोड पर हाईडिल के समीप एक बार फिर ड्रेनेज की समस्या के चलते पानी भर गया। शहर के सबसे भीड़भाड़ वाली माल रोड पर जलभराव हो गया। जिससे स्थानीय लोग और पर्यटकों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ा साथ ही मेले में आए ग्रामीणों के लिए भी बारिश मुसिबत बनी रही। बारिश के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चो को हुई। बारिश होने से  होटलों की गन्दगी  मालरोड के साथ झील में समाने आ गई।  बारिश के रुकने के बाद प्रशसान ने सफाई का नाम शुरू किया। नैनीताल प्रदेश के सबसे मशहूर पर्यटक स्थल है और इस तरह की समस्या नैनीताल के नाम को धूमिल कर सकती है। लेकिन  बारिश के दौरान हर बार की तरह इस बार जो समस्या सामने आई उसके  बाद भी पालिका की नींद नही खुली है। लगता है कि पालिका का सुस्त रवैया शहर की साख को खराब करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top