National News

पीएम ने पाकिस्तान को लड़ाई के लिए ललकारा,कहा जब मुकाबला करना हो बता देना हम तैयार है, 18 जवानों की ज़ान का हिसाब देना होगा

Ad

केरल। उरी आतंकवादी हमले के बाद नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली रैली में पाकिस्तान को सीधे शब्दों में ललकार दिया। पीएम ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है और खड़ा रहेगा। उरी में शहीद हुए 18 जवानों को नम ऑखों से याद करते हुए पीएम ने कहा कि जवानों की शहादत को देश कभी नही भूलेगा। उन्होंने पाकिस्तान को कहा कि उससे 18 जवानों की ज़ान का हिसाब देना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी से पहले की बात करते हुए कहा कि जिस धरती को पाकिस्तान के पूर्वज नमन किया करते थे वो आज उससे आतंक की मदद से बर्बाद करना चाहता है। उन्होंने केरलवासियों के लिए कहा कि इन्हें आतंकवाद से परिचय देने की कोई जरूरत नही है उनकी बेटियों को आतंकियों ने उठाया था। आतंकवाद इंसानियत का सबसे बड़ा दुश्मन है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर राग गाता रहता है उससे अपना देश तो संभलता नही है। अपने ही देश को आतंक से तबाह करने वाला पाकिस्तान किसी का दोस्त नही बन सकता ना ही इससे प्यार की भाषा समझ में आती है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने असम का क्या हाल करा ये पूरी दुनिया जानती है। POK की दर्दनाक हालात पूरी दुनिया देख रही है कि कैसे पाकिस्तानी सेना वहां की जनता के साथ जानवरों जैसा व्यवहार कर रही है। ब्लूचिस्तान के लोग भी पाकिस्तान की हरकत से परेशान है। पाकिस्तान ने केवल आतंक ही फैलाया है। ये दुनिया का एक मात्र देश है जो शायद अमन का विरोध करता हो। पूरी दुनिया 21 सदी को एशिया की सदी कहती है लेकिन ये राष्ट्र अपनी आतंकी गतिविधियों से उसके विकास में भी रोढ़ा बन रहा है। मै पूछता हूं पाकिस्तान उसने पिछले 10 साल में क्या विकास क्या है?    उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान से विकास की युद्धभूमि में लड़ने के लिए तैयार है देखते है कौन जीतता है। हम पाकिस्तान को विश्व से अलग थलग करने के लिए तेजी से काम करेंगे।उन्होंने कहा कि 18 जवानों की जान बेकार बिल्कुल नही जाएगी। एक-एक जान का हिसाब लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

मोदी ने कहा भारत गरीबी से मुक्त और समर्द्धि से युक्त हो साथ ही भेद-भाव  से मुक्त समानता से युक्त भारत की बात कही। अन्याय से मुक्त और न्याय से युक्त, गंदगी से मुक्त और स्वच्छता से युक्त, भ्रष्टाचार से मुक्त और पारदर्शिता से युक्त, बेरोजगारी से मुक्त और रोजगार युक्त, महिला उत्पीडन से मुक्त और नारी सम्मान से युक्त, निराशा से मुक्त और आशाओं से युक्त भारत देखने की बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल के कोझिकोड़ में आयोजित रैली में कही।

 

इसके साथ ही मोदी ने केरल का भाग्य बदलने की बात कही। केरल में देश का प्रथम राज्य बनने की क्षमता है बस सही दिशा देने की जरुरत है। विकास का मंत्र लेकर देश आगे बढ़ रहा है। इशारों ही इशारों में पाकिस्तान पर हमला करते हुए कहा कि एक देश एशिया को रक्त रंजित कर रहा है। या तो आतंकी वहां से निकलते हैं या फिर जाकर पनाह लेते हैं।

 

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top