Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: मंडी के पीछे नहर में शव मिलने से हडकंप

Ad

बांग्लादेश में भीड़ ने अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के 30 घरों को जला दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। ये घटना फेसबुक पर अपमानजनक पोस्ट डालने की अफवाह के बाद हुई। हिंसक भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

ADVERTISEMENTS Ad

ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना राजधानी से लगभग 300 किलोमीटर दूर रंगपुर जिले के ठाकुरपाड़ा गांव में शुक्रवार को हुई। हिंसा व आगजनी में मारे गये व्यक्ति की पहचान हमीदुल इस्लाम के रूप में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक स्थिति को नियंत्रण करने के दौरान पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस फायरिंग में घायल हुए लोगों को रंगपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रदर्शनकारियों का दावा था ने दावा किया था कि ठाकुरबाडी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले फेसबुक पर अपमानजनक पोस्ट किया था जिससे इनमें  गुस्सा था। प्रदर्शनकारियों ने हिंदू अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय के 30 घरों के आग के हवाले कर दिया और लूटपाट की।

खबरों के अनुसार आस पास के छह सात गांवों के तकरीबन 20 हजार लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए थे। यहां तक कि पुलिस को प्रदर्शनकारियों से निपटने तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बहाल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस फायरिंग से नाराज लोगों ने रंगपुर-दिनाजपुर हाईवे को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने 4 घंटे तक सड़क को जाम रखा। पुलिस के काफी समझाने पर ही उन्होंने जाम खत्म किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Pages: 1 2

To Top