
Uttarakhand News: Haldwani: काठगोदाम क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग NH-87 पर कलसिया नाले के पास निर्माणाधीन वैली ब्रिज आज से शुरू हो गया है। पुल शुरू होने से इस मार्ग से आवाजाही करने वाले लोगों को आने वाले समय में राहत मिलेगी।

कलसिया नाला क्षेत्र में सड़क और पुल से जुड़ी समस्या लंबे समय से यातायात के लिए चुनौती बनी हुई थी। वैली ब्रिज का निर्माण क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
काठगोदाम से पहाड़ों की ओर जाने वाला यह मार्ग कुमाऊं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अन्य पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों का दबाव भी इस मार्ग पर रहता है। पुल शुरू होने से यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में मदद मिलेगी।



