Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में डबल हुआ कोरोना संक्रमण, 451 मामलों के बाद हल्द्वानी की तीन कॉलोनी में आवाजाही बंद

Ad

हल्द्वानी: कोरोना संक्रमण का खतरा जिस तेजी से बढ़ रहा है, यह वाकई चिंता का विषय है। अब यह संक्रमण सभी तरह के रिकॉर्ड तोड़ रहा है। बीते दिन प्रदेश में 2000 से भी अधिक मामले सामने आए हैं। जी हां, मंगलवार शाम को जारी हुए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पूरे उत्तराखंड में कोरोना के 2120 नए मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा चिंता देहरादून और नैनीताल में बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले तक ही प्रदेश में 100 मामले भी नहीं आ रहे थे और अब अचानक से हजारों में संक्रमण हो रहा है। जिससे शासन प्रशासन की टेंशन बढ़ गई है। स्वास्थ्य महकमे की नाक में भी दम हो गया है। नैनीताल में बीते दिन 451 लोग संक्रमित मिले हैं। उल्लेखनीय है कि तीसरी लहर में इतनी संख्या में पहली बार संक्रमित मिले हैं। इससे पिछले दिन करीब 220 लोग संक्रमित मिले थे।

इधर एसीएमओ डॉ रश्मि पंत ने जानकारी दी और बताया कि संक्रमण की गति वाकई चिंता का सबब बनी हुई है। लोगों को चाहिए कि वह अधिक सतर्क होकर बाहर के काम करें। बाकी रैंडम सेंपलिंग की जा रही है। अस्पतालों से लेकर सभी भीड़ वाली जगहों पर आरटीपीसीआर जांच हो रही है। निर्देश अनुसार जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही संक्रमितों की भी संख्या बढ़ रही है।

हल्द्वानी में लगातार नए कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। बीती शाम कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद तीन और इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने जानकारी दी और बताया की ईको टाउन, नारायण नगर इंटर कॉलेज, प्रेमपुर लोशज्ञानी में नयाल जनरल स्टोर वाली गली को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया है। साथ ही वैक्सीनेशन अभियान भी जारी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अजय शर्मा ने बताया कि 12 जनवरी को भी वैक्सीनेशन अभियान जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top