Nainital-Haldwani News

स्वच्छता में भीमताल ब्लॉक का नंबर वन बनने का प्लान,होटल व रेस्ट्रों संचालक मिलकर करेंगे काम

Ad


भीमताल: भीमताल ब्लॉक में कूड़ा निस्तारण के लिए ब्लॉक प्रमुख डा. हरीश बिष्ट ने विशेष पहल की है। भीमताल को स्वच्छ ब्लॉक बनाने के लिए ब्लॉक क्षेत्रान्तर्गत चल रहे होटल व रेस्टोरेंट संचालकों से सहयोग की अपील की है। कुछ दिन पहले ब्लॉक प्रमुख डा. हरीश बिष्ट ने विकासखण्ड सभागार में होटल संचालकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होने ब्लॉक को स्वच्छ बनाने के लिए सहयोग व सुझाव मांगे। उन्होने कहा कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम अपने क्षेत्र में स्वच्छता में अपना सहयोग करें। ब्लॉक प्रमुख डॉ. बिष्ट ने कहा कि कूड़ा निस्तारण के लिए विशेष पहल करने जा रही है। इसके तहत ब्लॉक स्तर पर गाड़ी संचालित कर कूड़े को होटलों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से एकत्र कर निस्तारण के लिए भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

इससे ब्लॉक की आय में वृद्धि के साथ कूड़ा निस्तारण में भी मदद मिल सकेगी। इस दौरान विभिन्न पर्यटन कारोबारी, व्यवसायी उपस्थित रहे। इसके साथ बिजली, पानी, सड़क, पैंशन आदि मांगों को लेकर भी ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख डॉ. बिष्ट से मुलाकात की। इस दौरान दुर्गादत्त पलड़िया, राजेंद्र कोटलिया, प्रेम मेहरा, रेनू मेहरा, डीपीओ नीरज कुमार जोशी, मनोहर पलड़िया, कृष्ण राघव, मनोज चनौतिया, पूरन भट्ट, प्रेम कुल्याल, जया बोरा, धीरेंद्र जीना, धीरेंद्र कुमार, मंजू पलड़िया, विकास किरौला, संजीव भगत आदि जनप्रतिनिधि—अधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा नौकुचियाताल/सातताल नाव चालक कल्याण समिति ने कोविड काल के दौरान हुए नुकसान के लिए सीएम की ओर से 10 हजार प्रोत्साहन धनराशि दिए जाने की घोषणा के बाबत ब्लॉक प्रमुख डा. बिष्ट से मुलाकात की। समिति के अध्यक्ष दुर्गादत्त पलड़िया ने कहा कि नाव चालकों को अब तक घोषणा के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त नही हुई है। ब्लॉक प्रमुख डा. बिष्ट ने भरोसा दिलाया कि वह जिलाधिकारी के माध्यम से घोषणा को पूरा किये जाने का अनुरोध करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top