National News

शशिकला की बड़ी परेशानी, भाई के घर आईटी का छापा

Ad

नई दिल्ली : इनकम टैक्स विभाग ने जया टीवी के ऑफिस पर छापा मारा | जया टीवी का यह ऑफिस चेन्नई में स्थित है| इसके अलावा AIADMK के नेता टीटीवी दिनाकरन के मन्नै नगर स्थित घर पर भी छापा मारा गया ,शशिकला के भाई दिनाकरन और उनके समर्थकों के घर पर भी छापेमारी की गई |

ADVERTISEMENTS Ad

पुगाज़हैंडी के घर, डॉक्टर नामधु एमजीआर के घर ,पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के कोंणद एस्टेट,शशिकला के बड़े भाई सुन्दरवदनं के तन्जावुरके घर भी छापे मारे गए | जे.जयललिता के द्वारा शुरू किए गए जाया टीवी की कमान फिलहाल शशिकला के भतीजे विवेक जयराम के हाथों में है | यह चैनल AIADMK के दो धड़ों मुख्यमंत्री इदाप्पदी पलानिस्वामी और पूर्व मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम के एकीकरण के बाद लगातार सरकार का आलोचक रहा है |इन रेड का मकसद टीटीवी दिनाकरनपर हमला है जो लगातार सरकार के विरोध में मुखर रहे हैं |

एक वरिष्ठ आईटी अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया ” यह रेड इनकम टैक्स में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद की जा रहीं है, हमने 80 से भी अधिक जगहों पर पर छापे मारे हैं “ |

 

 

 

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top