Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में बच्ची से छेड़खानी करने वाला दरोगा निलंबित, SSP ने कहा घिनौनी हरकत

हल्द्वानी में बच्ची से छेड़खानी करने वाला दरोगा निलंबित, SSP ने कहा घिनौनी हरकत
Ad

हल्द्वानी: शहर में मासूम से छेडखानी का मामला सामने आया है। आरोपी एक पुलिसकर्मी है। बच्ची के परिवार ने उसे रंगे हाथ पकडा और फिर लोगों ने उसी पिटाई कर दी। इस मामले में नैनीताल पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। नैनीताल पुलिस ने जानकारी दी है कि 5-9-2021 को रेनबो स्कूल बिठोरिया नंबर 1 थाना मुखानी क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी के द्वारा नाबालिक बच्ची के साथ छेड़खानी के आरोप में प्रीति प्रियदर्शिनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा तत्काल पुलिस कर्मचारी के विरुद्ध थाना मुखानी में मुकदमा अपराध संख्या 253/2021 धारा 354, 354 ए आईपीसी व 9 (a)(iv) (L)/10 पोक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया गया है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उक्त घटना को घिनौनी एवं शर्मनाक बताते हुए जनता से अपील की है कि घटित घटना नाबालिक बच्ची से जुड़ा हुआ है अतः बच्ची से जुड़ा हुआ वीडियो शेयर करना अपराध है तथा सोशल मीडिया एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म में शेयर करने से बचें।

ADVERTISEMENTS Ad

यह मामले रविवार सुबह को ही सामने आया है। बच्ची के घर वालों ने आरोपी को पकड़ने के लिए दुकान में कैमरा लगाया था। वह लंबे वक्त से बच्ची के साथ छेड़खानी कर रहा था। दुकान में लगे कैमरे में दरोगा की करतूत कैद हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top