Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: टांडा जंगल में हाथियों के झुंड ने रोका CM धामी का काफिला, फूले हाथ-पांव

हल्द्वानी: टांडा जंगल में हाथियों के झुंड ने रोका CM धामी का काफिला, फूले हाथ-पांव
Ad

हल्द्वानी: भारी बारिश का दौर थम तो गया है। लेकिन परेशानियां पूरी तरह से खत्म होने में शायद अभी कुछ वक्त लगेगा। मंगलवार को नैनीताल जिले में जो कहर देखा गया, वो लोगों के जेहन से नहीं निकल रहा है। ऐसे में आमजन से उनकी कुशलक्षेम पूछने व हल्द्वानी में टुटे गौला पुल का स्थलीय निरीक्षण करने सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे।

ADVERTISEMENTS Ad

मगर रास्ते में उनके काफिले को भारी मुसीबत से निकलना पड़ा। दरअसल, मुख्यमंत्री धामी मंगलवार देर शाम पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे। उसके बाद वह कार द्वारा हल्द्वानी के लिए निकले। शाम करीब 6.30 बजे टांडा जंगल में टांडा बैरियर के हाथियों के झुंड ने सीएम धामी के काफिले को रोक दिया। हाथियों का झुंड बीच सड़क में आकर खड़ा हो गया।

जानकारी के अनुसार एक बार को तो हर कोई डर गया था। हाथियों के झुंड को अचानक गाड़ियों के सामने पाकर सीएम के काफिले में मौजूद सुरक्षा कर्मियों और पुलिस बल के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने फौरन हूटर और हॉर्न बजाकर हाथियों के झुंड का रुख जंगल की ओर किया। इसके बाद ही मुख्यमंत्री धामी का काफिला वहां से निकल सका।

सीएम के काफिले में शामिल भाजपा नेता विकास शर्मा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाथियों के झुंड के अचानक सड़क पर आ जाने के कारण यह स्थिति पैदा हुई। बताया कि इस वजह से करीब 20 मिनट तक सीएम का काफिला यहां ठहरा रहा। बता दें कि इसके बाद सीएम ने गौला पुल का निरीक्षण किया। साथ ही मृतकों के परिवारों को चार लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा भी की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top