Uttarakhand News

उत्तराखंड में बढ़ा रिकवरी रेट, 8 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना वायरस को हराया

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के मामलों की रफ्तार उत्तराखंड में पहले से कम हुई है जो राहत देती है। कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए राज्य में कोरोना वायरस Curfew लागू है। सख्ती के बाद राज्य का रिकवरी रेट 73 प्रतिशत के पास पहुंच गया है। हालांकि अब ब्लैक फंगस के मामले टैंशन दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 8006 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। वहीं 3658 लोग संक्रमित हुए जबकि 80 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 68643 हो गई है। कुल मामलों की संख्या 303940 हो गई है। राज्य में 5484 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

शुक्रवार को अल्मोड़ा में 182, बागेश्वर में 278, चमोली में 205, चंपावत में 93, देहरादून में 566, हरिद्वार में 548, नैनीताल में 414, पौड़ी गढ़वाल में 151, पिथौरागढ़ में 189, रुद्रप्रयाग में 143, टिहरी गढ़वाल में 315 ऊधम सिंह नगर में 503 तथा उत्तरकाशी में 71 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top