Nainital-Haldwani News

काठगोदाम:निर्मला स्कूल के पास नहर में मिला बागेश्वर निवासी युवक का शव

Ad

हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी मच गई जब एक शव नहर में मिला। युवक बागेश्वर से हल्द्वानी अपने रिश्तेदार के वहां आया हुआ था। राहगीरों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस को जानकारी मिली कि बागेश्वर निवासी दीपक जोशी (35 वर्ष) पुत्र नित्यानंद जोशी दो दिन हल्द्वानी पहुंचा था। वह घूमने के इरादे से हल्द्वानी आया था और अपने रिश्तेदार जो निर्मला कांवेंट स्कूल के पास रहते हैं उनके वहां रुका था। मंगलवार रात वह खाना खाने के बाद घर के बाहर टहलने के लिएअ निकला था लेकिन घर वापस नहीं लौटा। रिश्तेदारों ने दीपक को खोजने का प्रयास किया लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

बुधवार की सुबह करीब 11 बजे शीशमहल स्थित नहर में एक राहगीरों ने शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। काठगोदाम थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को नहर से बाहर निकालकर उसी शिनाख्त की गई। पहचान सामने आने के बाद परिजनों को जानकारी दी गई। दीपक की मौत के बाद घर पर कोहराम मच गया है। माना जा रहा है कि पैर फिसलने के वजह से दीपक नहर में गिरा होगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top