Uttarakhand News

उत्तराखंड में डेंगू का प्रकोप, 300 के पार पहुंचे मामले, सावधान रहें

Ad

देहरादून: राज्य में स्वास्थ्य को लेकर चिंता कभी कम नहीं होती। एक तरफ हैंड फुट माउथ डिजीज के मामले बढ़ रहे हैं और सरकारी अस्पतालों की लापरवाही सामने आ रही हैं तो वहीं डेंगू ने भी उत्तराखंड सरकार की नाक में कुछ कम दम नहीं किया है। फिलहाल वक्त प्रदेश में डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है। 300 से भी अधिक मामले सामने आ गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि वर्तमान में डेंगू सबसे तेजी से फैलने वाला मच्छर जनित वायरल रोग और सबसे तेजी से उभरने वाले संक्रमणों में से एक है। शासन स्तर से सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को डेंगू के प्रसार को रोकने के निर्देश दिए हैं। जवाबदेही भी तय कर दी गई है।

उत्तराखंड के प्रभारी सचिव स्वास्थ्य आर राजेश कुमार ने एएनआई को बताया कि सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) को राज्य में डेंगू के मामलों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। मामले बढ़ने पर सीएमओ जिम्मेदार होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top