
Nainital Crime News | Advocate Suicide Case | Collectorate Incident | Uttarakhand Breaking News | Police Investigation : कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया…जब पार्किंग में खड़ी एक कार के अंदर एक अधिवक्ता का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। इस घटना से पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह अधिवक्ता अपने काम में व्यस्त थे…तभी करीब 11:30 बजे कुछ लोगों की नजर कार के अंदर पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। पास जाकर देखा तो वह लॉन्ग व्यू कंपाउंड निवासी अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी थे…जिनके हाथ में पिस्टल थी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता और कर्मचारी जुट गए। पुलिस टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस को कार के बोनट से एक सुसाइड नोट भी मिला है…जिसमें अधिवक्ता ने किसी बीमारी से परेशान होने का जिक्र किया है। शुरुआती जांच में पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।
हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इस घटना से कलेक्ट्रेट और न्यायालय परिसर में शोक और स्तब्धता का माहौल है…क्योंकि मृतक अधिवक्ता अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे।






