Nainital-Haldwani News

काठगोदाम-हल्द्वानी से चलने वाली रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन में पहले से ज्यादा यात्री करेंगे सफर

Ad

हल्द्वानी: कुमाऊं की लाइफलाइन कहे जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब ट्रेन में पहले से ज्यादा यात्री सफर कर पाएंगे। दरअसल रेलवे ने काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस और जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में एक अतिरिक्त कोच को जोड़ दिया है। गर्मियों के सीजन में रिकॉर्ड सैलानी कुमाऊं पहुंचते हैं, इसके अलावा कुमाऊं से भी अच्छी संख्या में लोग दिल्ली या फिर राजस्थान के लिए यात्रा करते हैं। यात्रियों की सेवा को बेहतर करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने यह फैसला किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बारे में पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस और तीन जुलाई से जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाया जाएगा। एक जुलाई से यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। बता दें कि दोनों ट्रेनों में जीएसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के दो, शयनयान श्रेणी के सात, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के एक कोच समेत कुल 17 कोच स्थाई रूप से लगाए जाएंगे।

यह ट्रेन सप्ताह के 7 दिन KGM (नैनीताल) से JSM (जैसलमेर) तक चलती है। 15014 काठगोदाम से 08:35 बजे निकलती है और 10:15 बजे जैसलमेर पहुँचती है। 15014 ट्रेन, कुल 25hr 40min में यह सफ़र तय करती है एवं यात्रा के दौरान 35 स्टेशनों पर रुकती है। इस ट्रेन में दिल्ली जाने वालें यात्रियों की संख्या भी अधिक होती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top