Nainital-Haldwani News

सही साबित हुई मौसम विभाग की भविष्यवाणी, कुमाऊं में नए साल से पहले हो गई बर्फबारी

Ad

हल्द्वानी: सीजन की पहली बर्फबारी हो गई है। मौसम विभाग ने पिछले हफ्ते ही नए साल से पहले बर्फबारी होने भविष्यवाणी की थीजो सही साबित हुई है। देर रात उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बरसात के साथ बर्फबारी हुई है। पहाड़ों के अलावा मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश हुई है। कुमाऊं के नैनीताल, मुक्तेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के कई हिस्सों में बर्फबारी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

न्यू ईयर से पहले यह बर्फबारी पर्यटक उनके लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी और इस हिमपात से न सिर्फ पर्यटकों के लिए सुंदर वातावरण का अनुभव होगा । बल्कि पर्यटन कारोबार भी चमकेगा। उत्तराखंड के स्थानों में तापमान माइनस से नीचे चल रहा है हो सकता है कि आने वाले दिनों में बर्फबारी का ये सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, थर्टी फर्स्ट और नए साल पर मौसफ साफ रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 27 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। तीन हजार मीटर एवं उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी। 28 और 29 दिसंबर को कुमाऊं और इससे सटे गढ़वाल मंडल के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top