Uttarakhand News

उत्तराखंड सरकार का फैसला, 28 मई को परचून की दुकान को एक घंटा ज्यादा मिलेगा

Ad

हल्द्वानी: राज्य में कोरोना वायरस के मामलों को कम करने के लिए सरकार ने तीसरे चरण का Curfew लागू कर दिया है। उत्तराखंड में Curfew एक जून तक बढ़ा दिया गया है। कोरोना वायरस के मामलों की संख्या भले ही कम हुई है लेकिन सरकार जोखिम लेने के मूड में नहीं है। सरकार के फैसले से साफ हो गया है कि नियमों को सख्त ही रखा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

तीसरे चरण के Curfew में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। जो बाजार ( जरूरी सेवाओं के लिए) पहले 7 बजे खुलता था उसे 8 बजे तक दिया गया। वहीं बंद करने का वक्त 11 बजे होगा। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि परचून की दुकानें 28 मई को सुबह आठ से 12 बजे तक खुलेंगी। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू 1 जून सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।

कोरोना वायरस की संख्या कम होने के बाद लोगों को लगा था कि सरकार की ओर से उन्हे राहत मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में व्यापारियों ने अपील की है कि दुकानों को हफ्ते में तीन दिन खोलने की अनुमति मिले। पिछले दिनों एक दिन के लिए Curfew में ढील मिली थी तो लोगों की भीड़ बाजार में उमड़ पड़ी थी। सामाजिक दूरी और अन्य नियमों का उल्लंघन देखने को मिला था। ऐसे में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ने का डर है, इसलिए सरकार ने नियमों को सख्त रखा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top