Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी-नैनीताल में बारिश से बढ़ी सर्दी, अगले पांच दिन पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के आसार

हल्द्वानी-नैनीताल में बारिश से बढ़ी सर्दी...इस बार जल्द होगी पहाड़ों पर बर्फबारी
Ad

देहरादून: प्रदेश के कुछ इलाकों खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम ने अपना मिजाज़ बदलना शुरू कर दिया है। दिसंबर (December) के शुरुआती दिनों ने ही ठंड के प्रकोप की आहट दे दी है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए पूर्वानुमान (Weather update) जारी करते हुए बताया है कि पिथौरागढ़ समेत कुल सात जिलों में कहीं हल्की बारिश तो कहीं बर्फबारी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग की मानें तो देहरादून,टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश (rain prediction) होने की संभावना है। साथ ही 3500 मीटर से ऊंची जगहों पर बर्फ भी गिर सकती है। चार दिसंबर को सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। मगर पांच दिसंबर को कई जिलों में हल्की से मीडियम बारिश होने के आसार हैं। छह दिसंबर को भी बारिश और बर्फबारी की आशंका है।

हालांकि माना जा रहा है कि इन दिनों मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। सात दिसंबर को खासतौर पर हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर (Haridwar and Udhamsingh Nagar) के कुछ इलाकों में कोहरा छा सकता है। गौरतलब है कि मौसम में एकदम से ठंड बढ़ गई है। कई इलाकों में दो दिन से बारिश जैसे हालात बने हुए हैं। कहीं कहीं बारिश हो भी रही है।

हल्द्वानी (Haldwani) में बीती दोपहर से देर रात तक बूंदाबांदी होती रही। नैनीताल में भी हल्कू बूंदाबांदी हुई। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ (Snowfall) के फाहे भी गिरे। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान (Temperature) 24.2 डिग्री व न्यूनतम 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि नैनीताल का अधिकतम व न्यूनतम क्रमश: 19 व 10 डिग्री रहा।

बता दें कि स्नोव्यू, किलबरी व चायना पीक क्षेत्र में कुछ देर तक बर्फ के फाहे गिरे। जो धरती पर पड़ने तक पिघल गए। इसी वजह से सर्दी एकाएक बढ़ गई है। विशेषज्ञों की मानें तो इस बार हिमपात जल्दी होने की संभावना है। वहीं, भवाली में भी पिछले दो दिनों से बादल छाए हुए हैं। गुरुवार दोपहर से शाम तक बूंदाबांदी हुई तो ठंड और बढ़ गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top