Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में 17 दिन बाद मिला मंगलसूत्र चोर, केमू बस में बैठी महिला को बनाया था शिकार

हल्द्वानी में 17 दिन बाद मिला मंगलसूत्र चोर, केमू बस में बैठी महिला को बनाया था शिकार
Ad

हल्द्वानी: रोडवेज बस अड्डे से केमू बस में बैठी एक महिला के गले से आरोपित ने मंगलसूत्र निकाल लिया। पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया है। बता दें कि बीते महीनों में रोडवेज बस अड्डे से ऐसी कई सारी वारदातें सामने आई हैं। बहरहाल पुलिस भी पूरी चुस्ती से लगी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल थाना बेतालघाट नैनीताल के ऊंचाकोट निवासी मुन्नी देवी पत्नी चतुर सिंह रोडवेज बस स्टेशन पर हल्द्वानी से केमू की बस में बैठी थी। इसी दौरान उसका मंहलसूत्र किसी ने गले से झपट्टा मारकर चोरी कर लिया। घटना के बाद चोर मौके से भाग खड़ा हुआ। बहरहाल महिला ने उक्त मामले की शिकायत थाना हल्द्वानी में दी।

महिला द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक पुलिस ने धारा 392 भादवि में मुकदमा पंजीकृत किया। मामला पंजीकृत होने के बाद विवेचना उ0नि0 रविन्द्र राणा द्वारा सम्पादित की गई। उपरोक्त घटना के अनावरण हेतु उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित की गई। इस टीम ने सीसीटीवी फुटेज से लेकर तमाम पड़ताल करते हुए घटना के संबंध में जांच का कार्य आवंटित किया गया।

सबसे पहले लूटा गया उक्त जेवरात (मंगल सूत्र) 19 सितंबर को अभियुक्त अजय गिरी उर्फ प्रिन्स के कब्जे से अब्दुल्ला बिल्डिंग बरेली रोड से बरामद किया गया। अभियुक्त ने उक्त मंगल सूत्र को रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बीती 2 सितंबर को किसी महिला के गले से लूटना स्वीकार किया।

इसके बाद मौके पर वादिनी मुकदमा को बुलाया गया। जिसके द्वारा मंगलसूत्र को अपना बताया व अभियुक्त अजय गिरी उर्फ प्रिन्स को देखकर बताया कि इसी ने मेरा मंगलसूत्र लूटा था। हल्द्वानी पुलिस ने महिला के बताने के बाद अजय गिरी उर्फ प्रिंस पुत्र सुभाष चन्द्र गिरी निवासी C/O विपिन पुत्र हरपाल सिंह नि0 अवावकरपुर उर्फ रामजीवाला अलहैदादपुर खजवा नगीना बिजनौर उ0प्र0 हाल पता डी 16 शिवाजी कालोनी वार्ड न0 12 हल्द्वानी उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके पास से मंगलसूत्र के 10 दाने पीली धातू व 01 पैण्डल दबा / कुचला / टूटा बरामद कर लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top