Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए निकली रोडवेज हुई बस खराब, तीन घंटे के इंतजार में झल्ला गए यात्री

Ad

हल्द्वानी: एक बार फिर एक रोडवेज बस के बीच रास्ते में खराब (Roadways bus breaks down midway) होने का मामला सामने आया है। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए निकली बस (Haldwani to Pithoragarh bus) तकनीकी कारणों के चलते रास्ते में खड़ी हो गई। यात्रियों को तीन घंटे तक बस के सही होने का इंतजार करना पड़ा। चालक द्वारा मरम्मत किए जाने के बाद यात्रियों को उनके गंतव्य तक छोड़ा गया।

ADVERTISEMENTS Ad

बीते दिन की बात है उत्तराखंड परिवहन निगम (Uttarakhand transport corporation) की एक रोडवेज बस हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुई। बस में चालक प्रेम, परिचालक मनोज समेत करीब 28 यात्री (28 passengers with one driver and one conductor) सवार थे। बस सुबह पांच बजे अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे (Almora Haldwani highway) पर छड़ा बाजार के पास पहुंचते ही जवाब दे गई। यानी बस कुछ तकनीकी खराबी के चलते वहीं पर रुक गई।

जिसका परिणाम यह हुआ कि बस चालक को खऱाबी देखनी पड़ी। चालक प्रेम ने बस को ठीक करने के लिए करीब तीन घंटे का समय (Three hours of work) लिया। कड़ी मशक्कत करने के बाद बस दुरुस्त हुई। तीन घंटे की झल्लाहट झेलने के बाद यात्रियों को उनके गंतव्य पर छोड़ा गया। बता दें कि यात्री इकना झल्ला गए थे कि उन्होंने रोडवेज निगन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए खामियों को दूर करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top