Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के दो स्पा सेंटरों में मिली अनियमितता, दरवाजा बंद कमरे में हो रहा था मसाज का काम

Left - File Photo ; Right - Jagran
Ad

हल्द्वानी: शहर में जितनी तेजी से स्पा व मसाज सेंटरों (Numbers of spa centres in Haldwani increased) की संख्या बढ़ी है। ठीक उतनी ही तेजी से पुलिस ने अपनी कमर भी कसी है। बीते कुछ समय में पुलिस ने कई सेंटरों में छापेमारी कर गलत काम होते पकड़े हैं। इसी क्रम में बीते दिन भी हल्द्वानी में दो स्पा सेंटरों का निरीक्षण (Inspection of spa centres) किया गया। हैरान करने वाली बात ये है कि दोनों में ही भारी अनियमितताएं पाई गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (Anti HUman Trafficking Cell) ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। गुरुवार को टीम ने मुखानी चौराहे व रामपुर रोड स्थित दो स्पा सेंटरों का निरीक्षण किया। गलतियां पाए जाने पर एक का दस हजार का चालान काटा गया तो दूसरे की रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेजी गई है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी लता जोशी ने इस बारे में जानकारी दी।

प्रभारी लता जोशी ने बताया कि गुरुवार को मुखानी चौराहे के पास स्पा सेंटर (Mukhani Chauraha situated Spa centre) में छापेमारी की गई। यहां पता चला कि पहले तो बंद कमरे में मसाज का कार्य किया जा रहा था। पूछताछ में जानकारी हुई कि सेंटर में कार्यरत लड़कियों के पास प्रशिक्षण का कोई प्रमाण पत्र ही नहीं है। ना ही श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन पाया गया। इसलिए पुलिस अधिनियम में 10 हजार रुपए का चालान किया गया है।

इसके बाद रामपुर रोड स्थित एक दूसरे सेंटर (Rampur road situated spa centre) का भी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने निरीक्षण किया। यहां पर कैमरा, इन व आउट की टाइमिंग का ब्यौरा व पर्दे आदि ही नहीं थे। इस भारी अनियमितता के लिए सेंटर की रिपोर्ट तैयार कर सिटी मजिस्ट्रेट (Report sent to city magistrate) को भेजी गई है। सेल प्रभारी ने बताया कि निरीक्षण का काम ऐसी ही आगे भी चलता रहेगा। गौरतलब है कि स्पा सेंटर का पंजीकरण होना, जरूरी कैमरे होना और मसाज का काम पर्दे वाले कमरे में होना, ये कुछ मानक हैं। दरवाजा बंद कमरे में मसाज होना मानकों के खिलाफ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top