Nainital-Haldwani News

गोवा में रौशन हुआ हल्द्वानी नाम, तीन युवाओं ने राष्ट्रीय टूर्नामेंट में हासिल किए 4 पदक

Ad

हल्द्वानी: खेल के क्षेत्र में हल्द्वानी के बच्चे किसी से कम नहीं है। छोटी सी उम्र में वह कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा अन्य स्पोर्ट्स की तरफ भी युवाओं को रूझान रहता है तो भविष्य के लिए एक अच्छे संकेत हैं। एक बार फिर युवाओं ने हल्द्वानी का नाम दूसरे राज्य में रौशन किया है। 26 से 29 अगस्त तक गोवा में हुई राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में वारियर्स मार्शल आर्ट्स एकेडमी हल्द्वानी नैनीताल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। एकेडमी के दिव्यांश भट्ट ने स्वर्ण पदक,रजत पदक, हरेंद्र मेहता ने स्वर्ण पदक,अभय बसानी ने कांस्य पदक जीता। हल्द्वानी पहुंचने पर सभी युवा खिलाड़ियों का स्वागत व सम्मान किया गया है। एकेडमी ने पूर्व ब्लाक प्रमुख विकासखंड हल्द्वानी भोला दत्त भट का धन्यवाद किया जिन्होंने प्रतियोगिता में खेलने हेतु किट की सहायता प्रदान की थी।

ADVERTISEMENTS Ad

युवाओं का प्रदर्शन नए खिलाड़ियों के लिए उत्साह करने जैसा है। कई परिवारों को लगता है कि बच्चा केवल पढ़ाई करके ही सफल हो सकता है लेकिन ऐसा नहीं है। जिले व राज्य से कई ऐसे खिलाड़ी निकले हैं जिन्होंने खेल के मैदान पर कमाल कर देश का नाम रौशन किया है। वह अपने फिल्ड में युवाओं के लिए आदर्श हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top