Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के लिए अच्छी खबर, 7 नवंबर से शुरू हो जाएगा गौलापुल !

Ad

हल्द्वानी: आयुक्त सुशील कुमार ने सोमवार प्रातः आपदा से क्षतिग्रस्त गौला पुल का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने राष्ट्रीय राज मार्ग के प्रबन्धक योगेश शर्मा को निर्देश कि वे कार्यो में गति लाकर आगामी 07 नवम्बर तक गौला पुल में यातायात सुचारू करने के निर्देश मौके पर दिये। निरीक्षण दौरान उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, प्रबन्धक योगेश शर्मा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि 19 अक्टूबर को भारी बारिश के वजह से गौलापुल को जोड़ने वाली रोड गौला नदी में बह गई थी। पुल के टूट जाने के बाद हल्द्वानी का गौलापार व अन्य क्षेत्रों से संपर्क टूट गया। सितारंगज, खटीमा व बनबसा से आने वाले लोगों को काठगोदाम होते हुए हल्द्वानी में दाखिल होना पड़ रहा है। इसके अलावा गौलापार के किसानों को भी काठगोदाम हुए मंडी आना पड़ रहा है। पुल के टूटने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो बार निरीक्षण भी किया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top