Nainital-Haldwani News

बांग्लादेश में छाया हल्द्वानी MBPG कॉलेज का प्रशांत, टीम इंडिया को जिताया गोल्ड मेडल

बांग्लादेश में छाया हल्द्वानी MBPG कॉलेज का प्रशांत, टीम इंडिया को जिताया गोल्ड मेडल
Photo - FIBA.basketball
Ad

हल्द्वानी: राज्य के युवाओं के लिए खेल का मतलब किसी एक खेल से नहीं है। यहां के युवा अपने बालपन से ही हर खेल (Sports) को तरजीह देते हैं। यही कारण है के प्रदेश के बेटे व बेटियां लगातार अनेकों खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हैं। इधर, हल्द्वानी निवासी बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांत रावत (Basketball player Prashant Rawat) ने भारतीय टीम को बांग्लादेश में स्वर्ण पदक (Gold medal in Bangladesh) जिताने में कामयाबी हासिल की है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल बीते दिनों बांग्लादेश में साउथ एशियन बास्केटबॉल चैंपियनशिप (South Asian Basketball Championship) आयोजित हुई। जिसमें भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल जीता है। इस जीत में हल्द्वानी के एक खिलाड़ी का भी शानदार प्रदर्शन शामिल है। जी हां, पीलीकोठी बाराही कॉलोनी (Haldwani pilikothi barahi colony) निवासी प्रशांत रावत भी स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा रहे।

प्रशांत रावत हल्द्वानी में ही रहते हैं। साथ ही वह एमबीपीजी के छात्र हैं। प्रशांत फिलहाल बास्केटबॉल खेलने के साथ साथ एमबीपीजी कॉलेज (MBPG College Haldwani) से बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। प्रशांत ने पहले भी इंडोनेशिया, सिंगापुर समेत कई देशों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। गौरतलब है कि देहरादून के विशेष देववंशी (Vishesh Devvanshi) की अगुवाई में गई टीम बांग्लादेश से स्वर्ण पदक जीतकर लौटी है।

बता दें कि प्रशांत रावत के पिता एनएस रावत भी अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी (International basketball player) रह चुके हैं। वह फिलहाल जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में शिक्षक हैं। प्रशांत रावत ने बताया कि जल्द ही टीम न्यूजीलैंड (New Zealand) में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने जाएगी। प्रशांत की इस सफलता पर हर कोई खुश है। एमबीपीजी कॉलेज के तमाम शिक्षक व प्राचार्य प्रो. बीआर पंत ने भी खुशी जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top