Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में 10 रुपए के सिक्के देकर युवक ने खरीदा पिकअप, शोरूम वाले भी हुए हैरान

Ad

हल्द्वानी:रोजाना आपके सामने कुछ ऐसे वाक्ये सामने आते होंगे जो थोड़ा हैरान करें। एक हैरान करने वाला मामला हल्द्वानी से सामने आया है। एक युवक ने पिकअप लेने के लिए 10 रुपए के सिक्के लेकर पहुंचा। उसने करीब 1,99,000 रुपए सिक्के के रूप में शोरूम में जमा कराए। इस वाक्ये को लेकर शहर में काफी चर्चा भी रही।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार अब्दुल राशिद ने सूपर कैरी पिकअप ट्रक खरीदने के लिए हल्द्वानी नैनीताल मोटर्स के मारुति सुजुकी कमर्शियल शोरूम बुकिंग के लिए पहुंचा। ग्राहक ने सेल्स टीम से डाउनपेमेंट की रकम सिक्के के रूप में देने की बात कही। यह सुनकर हर कोई हैरान हो गया। राशिद ने 10 रुपये के 19900 सिक्के होने की बताई और उन्होंने 199000 रुपए डाउटपेमेंट देकर सुपर कैरी पिकअप ट्रक खरीदा है। पिकअप की कीमत करीब 6 लाख रुपये है।


नैनीताल मोटर्स के डायरेक्टर भूपेश अग्रवाल को ग्राहक ने बताया कि वह पहाड़ को सामान सप्लाई का काम करते हैं। उन्हें कई बार सिक्कों में पेमेंट मिलती है तो उन्होंने सभी को जमा कर लिया था। धीरे-धीरे ये एक लाख से ज्यादा रुपए हो गए। काम अच्छा चल रहा था तो उन्होंने एक नया वाहन लेने का प्लान बनाया और घर में रखें सिक्कों का इस्तेमाल किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top