Nainital-Haldwani News

नौसेना दिवस पर भारतीय सेना को नमन…पांच दिसंबर को हल्द्वानी के होटल में गजब का प्रोग्राम

Ad

हल्द्वानी: देशभर की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाली सेनाएं वाकई पूजनीय हैं। सेना के जवान (Armymen) अपनी जान पर खेलकर हमारी रक्षा करते हैं। शनिवार यानी आज पूरे हिंदुस्तान में नौसेना दिवस (Indian Navy Day) मनाया जा रहा है। हल्द्वानी में इसी उपलक्ष्य में भारतीय नौसेना का 50वां स्वर्ण जयंती कार्यक्रम पांच दिसंबर को रखा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय सेना का यह स्वर्ण जयंती कार्यक्रम रविवार 5 दिसंबर को हल्द्वानी के क्रिस्टल ग्राउंड होटल (Haldwani crystal ground hotel) में किया जाएगा। भव्य और विशाल कार्यक्रम के रूप में इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय नौसेना के गौरवशाली और पराक्रमी इतिहास से लोगों को रूबरू कराना है। बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन पूर्व नौसैनिक कल्याण ​समिति कुमांउ द्वारा किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में काफी गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। जिनमें अवकाश प्राप्त एडमिरल (admiral) चारू चंद्र वर्मा विशिष्ट सेवा पदक प्राप्त, जो कि वर्तमान में न्यूरो सर्जन विभाग ब्रजलाल अस्पताल हल्द्धानी (Brij Lal hospital Haldwani) में कार्यरत और अवकाश प्राप्त कैप्टन आर एस धपौला जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top