Nainital-Haldwani News

गर्मियों में मालामाल हुआ कुमाऊं का पहला रेलवे स्टेशन, तोड़े कमाई के पुराने रिकॉर्ड


Haldwani news: उत्तराखंड की खूबसूरती का हर कोई दिवाना है। देश ही नहीं विदेशों से भी यहां पर्यटक घूमने आते हैं। उत्तराखंड की खूबसूरती का दीदार करने के लिए बाहरी राज्यों से पर्यटक यहां रेल यात्रा करके आते हैं। कुमाऊं आने वाले पर्यटक काठगोदाम तक अपना रेल का सफर करके यहां पहुंचते हैं। बाहरी राज्यों से आने वाले कारण भारतीय रेलवे की आय भी बढ़ी है। बीते वित्तीय वर्ष 2023-24 में यात्री की संख्या 3,55,683 पहुंच गई। जिसके चलते रेलवे को नौ करोड़ से अधिक की आय हुई है।

नीम करौली बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे यात्री

बीते कुछ सालों से कुमाऊं आने वाले पर्यटक सबसे ज्यादा कैंची धाम जाते हैं। देश- विदश में कैंचीधाम की लोकप्रियता बढ़ने से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार नीम करोरी बाबा के दर्शन करने आने वाले यात्रियों की वजह से काठगोदाम आने वाले रेल यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी गई है। अधिकारियों के मुताबिक बीते वर्षों से नीम करौली बाबा के प्रति भक्तों की आस्था और भी बढ़ गई है। जिसके चलते लोग यहां आने के लिए ट्रेन का सफर करते हैं।

पर्यटन सीजन की शुरुआत हो चुकी है

उत्तराखंड में पर्यटन सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही अब वीकेंड में पर्यटकों की भीड़ पर्वतीय पर्यटन स्थलों पर भी पहुंचने लगी है। पर्यटक नैनीताल, भीमताल और भवाली भारी संख्या मेंं आ रहे हैं। और यहां पहुंचेने के लिए पर्यटक रेल का सफर करके काठगोदाम तक पहुंच रहे हैं। इससे जहां एक तरफ रेल यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है वहीं रेलवे की आय भी बढ़ी है। वहीं भारी संख्या में यात्रियों के आने से काठगोदाम और पहाड़ी क्षेत्रों का पर्यटन कारोबार भी बढ़ रहा है।

To Top