Uttarakhand News

 पंतनगर-किच्छा रेलवे स्टेशनों में होगा काम, पूर्ण रूप से बंद रहेगा यातायात !

Ad

Uttarakhand News: Train: Railway: इज्जतनगर मंडल के पंतनगर-किच्छा रेलवे स्टेशनों के मध्य किमी संख्या 46/14-15 पर स्थित समपार संख्या संख्या 38/स्पेशल (किच्छा बाजार) को रात्रि में रवराइज्ड कार्य करने हेतु 24 मई, 2025 को रात्रि 09.00 बजे से अगले दिन 25 मई, 2025 को प्रातः 06.00 बजे तक सड़क यातायात हेतु पूर्णतया बन्द रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा ने बताया कि उक्त समपार का वैकल्पिक मार्ग किच्छा यार्ड, बंडिया स्थित समपार संख्या 39 एवं सिरौली गाँव पर स्थित समपार संख्या 37 से होकर होगा। सड़क उपयोगकर्ताओं को असुविधा के लिए रेल प्रशासन को खेद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top