Uttarakhand News

आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने दिया इस्तीफा

Ad

देहरादून: उत्तराखंड कैडर की वर्ष 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने अपनी सेवा से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों की मानें तो उन्होंने यह कदम निजी और पारिवारिक कारणों के चलते उठाया है। बताया जा रहा है कि रचिता जुयाल ने शुक्रवार को मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को अपना त्यागपत्र सौंपा। अब यह मामला राज्य सरकार के विचाराधीन है, जिसके बाद निर्णय केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

अपने शांत स्वभाव, कर्तव्य के प्रति निष्ठा और कठोर कार्यशैली के लिए पहचानी जाने वाली रचिता जुयाल ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके इस्तीफे की खबर सामने आते ही प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि राज्य सरकार उनका इस्तीफा स्वीकार करती है या नहीं, हालांकि अंतिम फैसला भारत सरकार द्वारा लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top