Champawat News

लोहाघाट में UPCL का एक्शन, बिजली बिल जमा ना करने पर काटे 75 सरकारी दफ्तरों के कनेक्शन

Ad

चंपावत: लोहाघाट में यूपीसीएल ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस बार बिजली बिल जमा ना करने पर सरकारी दफ्तरों के कनेक्शन काट दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार कुल 75 सरकारी ऑफिसों पर गाज गिरी है। यूपीसीएल की इस कार्रवाई से जहां सरकारी महकमों में हड़कंप की स्थिति बन गई है। वहीं, आमजन को इस बात की तसल्ली हो रही है कि यूपीसीएल बिना किसी पक्षपात के अपना काम किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि यूपीसीएल ने लोहाघाट क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को 31 मार्च 2022 तक अपने बकाया बिलों का भुगतान करने की हिदायत दी थी। यूपीसीएल के एसडीओ विकास भारती ने सभी से अपील की थी। उन्होंने कहा था कि यूपीसीएल के द्वारा बकाया बिलों के भुगतान न करने वाले लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। ऐसे में 31 मार्च तक बिलों का भुगतान कर दें। अन्यथा विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा।

एसडीओ भारती ने बताया कि बार बार नोटिस देने के बाद भी बिजली बिल जमा नहीं कर पाने के कारण 75 सरकारी कार्यालयों के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए हैं। बताया कि 31 मार्च तक पूर्ण बिल का भुगतान करने पर विभाग के द्वारा उपभोक्ता का सर चार्ज माफ किया जा रहा है। फिलहाल कर्मचारी जगह-जगह कैंप लगाकर बिल वसूली करने में लगे हैं। एसडीओ ने एक बार फिर सभी उपभोक्ताओं से 31 मार्च तक बिल जमा करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top