National News

लोकसभा चुनाव 2024: गांधीनगर से अमित शाह ने 7 लाख से ज्यादा वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया

Loksabha Election: 2024: Counting: गुजरात के गांधीनगर सीट से अमित शाह ने कमाल कर दिया है। इस सीट पर अमित शाह ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 7,447,16 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। 2019 के लोकसभा चुनाव में अमित शाह ने 5 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। इससे पहले गांधीनगर सीट से आडवाणी ने 4.83 लाख वोट से जीत दर्ज की थी।

अमित शाह का यहां पर मुकाबला कांग्रेस नेता की सोनल पटेल से रहा। सोनल को सिर्फ 266256 वोट मिले, जबकि अमित शाह को कुल 1010972 वोट मिले। इसके अलावा, तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के नेता रहे, जिन्‍हें सिर्फ 7394 वोट ही मिले हैं।

Join-WhatsApp-Group

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

पीएम मोदी वाराणसी से जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को 1.50 लाख से ज्यादा वोटों से हराया। मोदी यहां से लगातार तीसरी बार सांसद होंगे। वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी 152513 वोट पाकर तीसरी बात वाराणसी से सांसद बने। पीएम की जीत का जश्न पूरे वाराणसी में मनाया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े के साथ खुशी मना रहे हैं। 

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

लोकसभा चुनाव 2024 में अधिकतर सीटों पर हार-जीत के नतीजे घोषित हो गए हैं। अब तक के नतीजों में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है, लेकिन भाजपा अपने दम पर बहुमत से अब भी दूर है। 400 पार का नारा देने वाली भाजपा के लिए ये नतीजे किसी बड़ी झटका लगा है। लोकसभा चुनाव के जो रुझान सामने आए हैं, उसमें देश में फिर से मोदी सरकार के तो आसार नजर आ रहे हैं। लेकिन इस बार के चुनावों में जिन्होंने सबका दिल जीता है वो है काग्रेंस।

लोकसभा चनाव के परिणाम लगभग सामने आ गए हैं। जहां सबको उम्मीद थी की भाजपा इस बार के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर सरकार बनाएगी। लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने भाजपा को झटका दिया है। जो रुझान सामने आ रहे हैं, उसमें भाजपा को 2014 और 2019 की तरह बहुमत नहीं मिल रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस ने कमाल का प्रदर्शन है और 100 से ज्यादा सीट हासिल करती रुझानों में दिख रही है। वहीं गठबंधन की बात करें तो एनडीए 300 के पास है और ईडी गठबंधन 230 के पास दिख रही है।

उत्तर प्रदेश में BJP फिलहाल 33 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है और अभी 36 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। सबसे बड़ी कामयाबी यूपी में कांग्रेस के लिए है जो अभी कुल 7 सीटों पर आगे चल रही है।

रायबरेली से काग्रेंस प्रत्याथी राहुल गांधी को अब तक तीन लाख 82 हजार 467 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को 170104 मत मिले हैं। राहुल गांधी को दो लाख 12 हजार वोटों से आगे हैं। वहीं बसपा प्रत्याशी को अब तक 11631 मत मिले हैं।

राहुल गांधी पिछले लोकसभा चुनाव में अमेठी से हार गए थे। जिसके बाद काग्रेंस ने इस बार रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए आखिरी समय पर एक काग्रेंस ने राहुल को रायबररेली से टिकट दिया।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

लोकसभा चुनाव परिणाम के लिए वोटों की गिनती शरू हो गई है। महाराष्ट्र के सभी 48 सीटों का रुझान आ गया है। इलेक्शन कमिशन के मुताबिक भाजपा गठबंधन 20 सीटों पर आगे चल रही है, तो INDI गठबंधन ने 27 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं 1 सीट पर निर्दलीय ने बढ़त बनाई है। महाराष्ट्र में NDA को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है, जबकि कांग्रेस, शिवसेना (UBT) तथा NCP (SP) को ज्यादा फायदा हो रहा है। महाराष्ट्र में कई ऐसी सीटें हैं, जहां दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। कहीं पंकजा मुंडे पीछे चल रही हैं, तो कहीं सुप्रिया सुले अपनी भाभी के खिलाफ चुनावी समर में आगे चल रही हैं।

…………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………..

लोकसभा के नतीजे तेजी से आपके सामने आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव में किसकी होगी जीत- कौन चखेगा हार का स्वाद, ये फैसला जल्द ही आपके सामने होगा। लेकिन मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी कैंडीडेट हेमा मालिनी लगातार तीसरी बार मथुरा से चुनाव लड़ रही हैं। हेमा मालिनी ने शुरुआत से ही बढ़त बना रखी है। करीब एक लाख 80 हजार से भी ज्यादा मतों से आगे चल रही हैं।

मथुरा में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। मथुरा लोकसभा क्षेत्र से 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। कांग्रेस से मुकेश धांगर दूसरे नंबर पर हैं। मथुरा से हेमा ने दो बार जीत दर्ज की है। 2019 में हेमा मालिनी को  6,71,293 वोट मिले थे.।   

…………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………..

लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने भाजपा को झटका दिया है। जो रुझान सामने आ रहे हैं, उसमें भाजपा को 2014 और 2019 की तरह बहुमत नहीं मिल रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस ने कमाल का प्रदर्शन है और 100 से ज्यादा सीट हासिल करती रुझानों में दिख रही है। वहीं गठबंधन की बात करें तो एनडीए 300 के पास है और ईडी गठबंधन 230 के पास दिख रही है।

2019 में देशभर में सात चरणों में चुनाव कराए गए थे। ये चुनाव 543 में 542 सीटों के लिए कराए गए थे। इस तरह से 542 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे 23 मई 2019 को घोषित हुए थे। नतीजे सामने आए तो भारतीय जनता पार्टी ने लगातार दूसरी बार खुद के दम पर सत्ता में आई। भाजपा ने सबसे ज्यादा 303 सीटें जीतीं। इसके बाद कांग्रेस को महज 52 सीटों पर जीत मिली थी। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस के 22 सांसद, बसपा के 10, भाकपा के 2, माकपा के 3 और एनसीपी के 5 सांसद जीते थे

…………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………..

लोकसभा चुनाव की मतगणना चल रही है। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ( एनडीए) और कांग्रेस ( INDI) के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। कांग्रेस का प्रदर्शन में बेहतर हुआ है। वहीं देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड और हिमाचल में भाजपा सभी सीटों पर आगे चल रही है। उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीट और हिमाचल प्रदेश में 4 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना जारी है हालांकि दोनों जगह भाजपा के प्रत्याशी बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं।

…………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………..

राजस्थान में भाजपा का पहली जीत के साथ खाता खुल गया है। जयपुर शहर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है। मंजू शर्मा ने करीब 3 लाख 24 हजार 96 वोटों से जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम को लेकर जयपुर भाजपा ऑफिस में भी जश्न का माहौल है। इस सीट पर बीजेपी से मंजू शर्मा और कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास के बीच मुकाबला हुआ हुआ। मंजू शर्मा को 834623 वोट मिले, जबकि प्रताप सिंह खाचरियावास ने 532127 मत हासिल किए। चुनाव में मंजू शर्मा ने जीत हासिल की है।

…………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………..

कांग्रेस जहां बाड़मेर लोकसभा सीट जीतकर अपना खाता खोला है तो वहीं BJP ने गांधीनगर सीट पर जीत हासिल कर अपना खाता खोला है। गांधीनगर सीट से भाजपा प्रत्‍याशी और गृह मंत्री अमित शाह चुनाव जीत गए हैं। इस बार के चुनाव में भाजपा की अुगआई में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच लगातार कड़ा मुकाबला जारी है। बता दें कि गांधीनगर लोकसभा सीट पर तीसरे फेज में 7 मई को वोटिंग हुई थी। यहां से भाजपा की ओर से अमित शाह चुनाव मैदान में थे, जिन्‍होंने जीत हासिल की है। गांधीनगर में अमित शाह करीब 4 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

To Top