Champawat News

चंपावत उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने सीएम धामी के खिलाफ पूर्व दर्जा मंत्री को उतारा

Ad

देहरादून: भाजपा के बाद कांग्रेस ने चंपावत ( champawat by election) में होने वाले उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने पूर्व दर्जा राज्य मंत्री निर्मला गहतोड़ी ( nirmala gahtodi congress) को सीएम पुष्कर सिंह धामी ( Pushkar singh dhami in champawat election) के खिलाफ मैदान पर उतारा है। कांग्रेस किसको अपना उम्मीदवार बनाएगी इस पर सभी की नजर थी।

ADVERTISEMENTS Ad

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लगातार दूसरी बार सरकार तो बनाई लेकिन पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए। भाजपा ने हार के बाद भी उन्हें मुख्यमंत्री बनाया और फिर निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सीएम के लिए अपनी सीट छोड़ दी। माना यह जा रहा है कि खटीमा से चंपावत सीट सटी हुई है और ऐसे में भाजपा को लोगों तक पहुंचने में ज्यादा परेशानी ना हो, इसलिए सीएम के लिए चंपावत सीट तय की गई।

वहीं कांग्रेस भी खटीमा जैसा कारनामा दोबारा करने के मूड से मैदान पर उतर रही है और इसलिए उसने अनुभवी नेता को मैदान पर उतारा है। चंपावत सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान हो गया है। 31 मई को वोटिंग और तीन जून को मतगणना होगी। चंपावत सीट पर पहली बार उपचुनाव होगा। तीन जून को नतीजे सामने आ जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top