Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में जगह-जगह बनाए जाएंगे कुमाऊंनी स्टाइल के SELFIE POINT

Ad

हल्द्वानी: सरोवर नगरी कहे या पर्यटन नगरी, नैनीताल शहर देश विदेश में कई नाम और कई भावों से याद रखा जाता है। पर्यटक नैनीताल को अत्यंत पसंद करते हैं। यही कारण है कि वह गर्मियों से लेकर जाड़ों में नैनीताल का रुख करते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। प्रशासन को चाहिए होता है कि पर्यटक यहां आकर किसी भी तरह से निराश ना हो। उन्हें पर्याप्त सुविधाओं के साथ-साथ मनोरंजन के सभी मौके मिलें।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी कड़ी में नैनीताल प्रशासन हमेशा प्रयासरत रहता है। इस बार जिला प्रशासन की ओर से एक और प्लान बनाया गया है। प्रशासन अब जिले में कई जगह कुमाऊंनी शैली के सेल्फी प्वाइंट बनाने जा रहा है। अब नैनीताल आने वाले सैलानी ना सिर्फ नैनीताल की झील के किनारे बल्कि अलग-अलग पर्यटक स्थलों पर पहुंचकर भी सेल्फी प्वाइंट में खड़े होकर सेल्फी ले सकेंगे।

गौरतलब है कि आधुनिक जमाने में सेल्फी का चलन काफी अधिक है। लोग आम फोटो से ज्यादा सेल्फी लेना पसंद करते हैं। इसे देखते हुए ही अब जिला प्रशासन ने कुमाऊंनी शैली में सेल्फी प्वाइंट बनाने का प्लान बनाया है। बता दें कि सेल्फी प्वाइंट में कुमाऊंनी शैली वाली नक्काशीदार लकड़ी का उपयोग होगा। इससे पर्यटकों का तो मनोरंजन होगा ही साथ ही कुमाऊंनी शैली का भी प्रचार-प्रसार होगा और नैनीताल आने वाले सैलानी इसे हमेशा अपने साथ रखेंगे।

इस बारे में नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुमाऊंनी शैली के सेल्फी प्वाइंट नैनीताल जिले में कई जगहों पर बनाए जाएंगे। जैसे नैनीताल में किलबरी, हिमालय दर्शन और इसके आसपास, भवाली रोड पर कैलाखान व पाइंस, हल्द्वानी रोड पर हनुमानगढ़ी व ताकुला के अलावा भीमताल, भवाली, मुक्तेश्वर, रामगढ़, नौकुचियाताल व सातताल क्षेत्र में सेल्फी प्वाइंट तैयार किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top