Nainital-Haldwani News

अच्छी खबर: हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में सिर्फ 50 हजार रुपए में होगी MBBS की पढ़ाई

अच्छी खबर: हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में सिर्फ 50 हजार रुपए में होगी MBBS की पढ़ाई
Ad

हल्द्वानी: डॉक्टर बनने की राह पढ़ाई के साथ साथ आर्थिक रूप से भी आसान नहीं होती। किसी भी कॉलेज से एमबीबीएस करने में छात्र-छात्राओं के बहुत रुपए खर्च हो जाते हैं। परिवारों को कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उत्तराखंड सरकार ने इस ओर बेहतरीन कदम उठाया है। हल्द्वानी व दून मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई को सस्ता कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड की कैबिनेट बैठक मंगलवार को हुई। जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए। उनमें से एक फैसला मेडिकल लाइन की तरफ जाने वाले छात्रों को खासा खुश करेगा। दरअसल उत्तराखंड सरकार ने मैदानी जिलों के मेडिकल कॉलेजों में एक बार फिर से 50 हजार रुपये में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।

चूंकि काफी लंबे वक्त से एमबीबीएस के छात्रों द्वारा सरकारी कॉलेजों में फीस कम करने की मांग की जा रही थी। इसलिए बीते दिन कैबिनेट मीटिंग में इस बारे में चर्चा कर फैसला किया गया। बता दें कि साल 2019 में बांड से केवल पर्वतीय जिलों के मेडिकल कॉलेजों (श्रीनगर मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में ही पढ़ाई की सुविधा देने की व्यवस्था की गई थी।

मगर मैदानी जिलों के मेडिकल कॉलेजों (दून कॉलेज व हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज) में इस व्यवस्था को खत्म कर दिया था। गौरतलब है कि बांड भरे बिना जो फीस छात्रों को चार लाख रुपए तक देनी पड़ती है। वहीं बांड के बाद ये फीस 50 हजार रुपए हो जाती है। अब हल्द्वानी व दून मेडिकल कॉलेज के लिए भी बांड भरने की व्यवस्था लागू कर दी है।

गौरतलब है कि अब इस फैसले से छात्रों को केवल 50 हजार रुपए सालाना फीस के हिसाब से भऱने होंगे। हालांकि अभी सैद्धांतिक सहमति दी गई है। जबकि इसका प्रस्ताव आगामी कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा। प्रस्ताव पर मुहर लगते ही इस साल होने वाली नीट यूजी के दाखिलों में छात्रों को दून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेजों में भी बांड से 50 हजार रुपये सालाना फीस से पढ़ाई का मौका मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top