Nainital-Haldwani News

डीएम गर्ब्याल का काम,नैनीताल के बेरोजगारों को मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी,

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल लगातार जनपद में स्वरोजगार के अवसरों को बढाने व बेमौसमी सब्जी एंव पुष्पोत्पादन को बढावा देने के प्लान को फ्लोर पर उतार रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में पहली बार जिला प्लान के अन्तर्गत 90 प्रतिशत सब्सिडी पर जीआई स्ट्रक्चर्ड,स्टील फ़्रेम्ड एवं बांस के फ़्रेम में निर्मित लगभग 600 पॉलीहाउस का वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही व्यवसायिक रूप में पुष्प उत्पादन एंव सघन बेमौसमी सब्जी उत्पादन करने हेतु 100 से 600 वर्गमी0 के जीआई पाइप में भी सघन कलस्टर के रूप में तथा ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वंय सहायता समूहों को भी खनन न्यास निधि से 100 से 500 वर्ग मी0 आकार के पॉलीहाउस स्वरोजगार करने हेतु प्रदान किये जा रहे।

ADVERTISEMENTS Ad


डीएम गर्ब्याल ने कहा कि जनपद में अधिक से अधिक एवं गरीब परिवारों को लाभान्वित करने के लिए स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना के आधार पर परिवारों तथा बेरोज़गारों को प्राथमिकता दी जा रही है, अतः जो भी व्यक्ति,समूह इस योजना का लाभ उठाना चाहते है वह अपने ब्लॉक के खण्ड विकास अधिकरी या जनपद स्तर में मुख्य उद्यान अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top