National News

एक्सप्रेस वे में दर्दनाक हादसा, लखनऊ से दिल्ली जा रही बस नाले में गिरी, 29 की मौत

Ad

नई दिल्ली: सोमवरा की सुबह सामने आई सड़क हादसे की घटना से पूरे देश में शोक लहर दौड़ पड़ी है। यमुना एक्सप्रेस वे में लखनऊ से दिल्ली जा रही बस सड़क हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में 29 लोगों के मारे जाने की खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यात्रियों की मौत पर दुख जताते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को घायलों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। घटना के बाद यूपी रोडवेज ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है।मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। इस घटना में 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। राहत बचाव का काम जारी है। बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार के बस (  यूपी 33 एटी 5877 ) अवध डिपो की थी जो लखनऊ से दिल्ली आ रही थी । हादसा तड़के 4.30 बजे के करीब हुआ । एत्तमादपुर इलाके में झरना नाले में यह बस अनियंत्रित होकर गिर गई जिसमें अब तक 29 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस व आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।  जेसीबी क्रेन से राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया। सूचना के बाद डीएम आगरा एनजी रवि कुमार और एसएसपी बबलू कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं।  27 शव निकाले गए और करीब 15-16 लोगों को घायल अवस्था में निकाल कर अस्पताल भेजा गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top