Nainital-Haldwani News

जरूरी सूचना, रामनगर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के संचालन में किया गया बदलाव, यात्रा करने से पहले जानें

Ad

Ramnagar-Chandigarh train: उत्तराखंड से प्रतिदिन लाखों यात्री रेल यात्रा करते हैं। वहीं रामनगर से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से रामनगर भी प्रतिदिन हजारों यात्री रेल का सफर करते हैं। ऐसे में रेल यात्रा करने वाले यात्रियो के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के चंडीगढ़ स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या-2 एवं 3 के उन्नयन कार्य हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण निम्न गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन किया जायेगा। ( Ramnagar-Chandigarh train Big update )

ADVERTISEMENTS Ad


शार्ट टर्मिनेशन

बता दें कि रामनगर से 26 अगस्त, 2024 को चलने वाली 12527 रामनगर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस चंडीगढ़ के स्थान पर अंबाला में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी आंशिक रूप से अम्बाला से चंडीगढ़ के मध्य निरस्त रहेगी। ( Short Termination )

शार्ट ओरिजिनेशन

वहीं चंडीगढ़ से 26 अगस्त, 2024 को चलने वाली 12528 चंडीगढ़-रामनगर एक्सप्रेस चंडीगढ़ के स्थान पर अंबाला से चलाई जायेगी। यह गाड़ी आंशिक रूप से चंडीगढ़ से अंबाला के मध्य निरस्त रहेगी। ( Short Origination )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top