National News

स्कूल,कॉलेज, विवि और तकनीकी संस्थान 4 अप्रैल तक बंद,नहीं होंगे होली के कार्यक्रम

Ad

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के मामले भारत में अब रोजाना बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 62,258 नए कोरोना केस आए और 291 लोगों की मौत हुई है। वहीं 30,386 लोगों ने कोरोना वायरस को हराया भी है। इससे पहले 16 अक्टूबर 2020 को 62,212 कोरोना केस दर्ज किए गए थे। केंद्र ने राज्य सरकार को कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए फैसला लेने की छूट दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

हिमाचल प्रदेश सरकार ने होली त्योहार से पहले बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में फैसला लिया है कि प्रदेश में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, तकनीकी संस्थान चार अप्रैल 2021 तक बंद रहेंगे। हालांकि  10 वीं और 12वीं के छात्र स्कूल आते रहेंगे।

शुक्रवार को राज्य में 17 विद्यार्थियों समेत 351 लोगों के टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसके बाद ही सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 61967 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 2124 हो गए हैं। अब तक 58807 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और1017 की मौत हुई है।

जिन स्कूलों और कॉलेजों में परीक्षाएं चल रही हैं उनमें भी छात्र और स्टाफ आएगा। बोर्डिंग स्कूलों में होस्टल सुविधा जारी रहेगी। होली को लेकर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपील करते हुए कहा कि लोग घरों में ही अपने परिवार के साथ होली मनाएं। होली के सार्वजनिक कार्यक्रम भी नहीं होंगे। तीन अप्रैल को हिमाचल में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। दो अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी है और चार अप्रैल को रविवार होने के चलते छुट्टी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top