Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में 99 लाख रुपए की लागत से बनेगी पार्किंग, एक तीर से दो निशाने…

Source - Jagran
Ad

हल्द्वानी: शहर में जाम की समस्या किस कदर बढ़ी है, इससे हर शख्स भली भांति परीचित है। पार्किंग की जरूरत हल्द्वानी को है और शासन प्रशासन भी इस बात को जानता है। ऐसे में हल्द्वानी के इस सबसे चर्चित टॉपिक के संबंध में एक अच्छी खबर आई है। एफटीआई रोड किनारे पार्किंग बनाने के लिए नगर निगम ने कदम आगे बढ़ाए हैं। पार्किंग बनने से जाम के साथ साथ चयनित स्थल को कूड़े से वंचित रखने में भी मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी नगर निगम वन प्रशिक्षण संस्थान (एफटीआई) रोड कि किनारे करीब 300 मीटर के क्षेत्र में पार्किंग बनाने जा रहा है। 99 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाले इस पार्किंग स्थल में करीब 120 वाहन खड़े हो सकेंगे। गौरतलब है कि एफटीआई रोड पर कूड़ा डंप होने की समस्या भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। चेतावनी के बाद तक लोग नहीं सुधरे हैं।

हाल में हाईकोर्ट ने भी मामले में निगम प्रशासन को पक्षकार बनाया था। अब कूड़े की समस्या और पार्किंग की जरूरत को देखते हुए निगम ने पुख्ता प्लान बनाया है। इस जगह को इंटरलाक टाइल की मदद से पार्किंग स्थल में तब्दील किया जाएगा। नौ नवंबर तक टेंडर भी आमंत्रित किए गए हैं। निगम फिलहाल छह माह का टारगेट लेकर आगे बढ़ रहा है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि यहां पार्किंग बनने से कूड़े व जाम दोनों की समस्या से राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top