
Haldwani Power Cut | Electricity Outage Uttarakhand | 13 Bigha Substation | Power Crisis | Uttarakhand News : भीषण गर्मी के बीच हल्द्वानी में बिजली संकट ने लोगों की रातों की नींद छीन ली। मंगलपड़ाव स्थित 13 बीघा सब स्टेशन में मंगलवार रात करीब 9 बजे लाइन में फॉल्ट आने से ब्रेकर में जोरदार धमाका हो गया…जिसके बाद पूरे इलाके में अंधेरा छा गया।
इस घटना के चलते करीब 20 हजार की आबादी रातभर बिजली कटौती से जूझती रही। मंडी क्षेत्र, बनभूलपुरा का कुछ हिस्सा, तल्ली हल्द्वानी और गौजाजाली इलाके के करीब 3 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए।
बिजली गुल होने और उमस भरी गर्मी के कारण लोग रातभर परेशान रहे। कई लोग छतों पर जाकर सोने को मजबूर हुए वहीं इन्वर्टर भी जवाब दे गए।
ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने कहा कि फॉल्ट के चलते ब्रेकर में ब्लास्ट हुआ था…जिसे ठीक करने में करीब तड़के 2:30 बजे तक का समय लगा। इसके बाद सुबह करीब 3 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।
इधर शहर के अन्य इलाकों में भी बिजली कटौती जारी है। जज फार्म क्षेत्र में 7 घंटे का शटडाउन रहा…जबकि कुसुमखेड़ा क्षेत्र में भी आज कई घंटों की बिजली कटौती की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने लगातार हो रही बिजली कटौती पर नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि बिना सूचना के लंबे समय तक बिजली गुल रहने से काफी परेशानी हो रही है।
गर्मी के इस दौर में बढ़ती बिजली खपत के कारण उपकरणों पर दबाव बढ़ रहा है…जिससे बार-बार फॉल्ट की समस्या सामने आ रही है।






