Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: पीएम मोदी ने पहाड़ी में किया जनसंवाद, बोले ये दशक उत्तराखंड का दशक है…

Ad

हल्द्वानी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में ही रैली स्थल पर उमड़े जनसैलाब का मन मोह लिया। उन्होंने सबसे पहले पहाड़ के लोक देवता गोल्ज्यू महाराज जी को नमन किया। इसके बाद भारी मात्रा में आई भीड़ को कुमाऊनी भाषा में संबोधित किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान उन्होंने दूर छतों पर खड़े होकर संबोधन सुन रहे लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की। पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि आप कृपया आगे ना आएं। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड की टोपी पहनकर मुझे बहुत गौरवान्वित महसूस हो रहा है। यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है।

उन्होंने आगे कहा कि यह दशक उत्तराखंड का दशक है। आने वाले 5 से 10 सालों के लिए हमने पूरा प्लान तैयार कर रखा है। गौरतलब है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला हल्द्वानी द्वौरा है। जहां उन्होंने हल्द्वानी को भी नए साल से पहले ₹2000 की सौगात दी। इससे हल्द्वानी की पानी, ट्राफिक आदि समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

 पीएम मोदी ने कहा कि उत्‍तराखंड में अब सत्‍तभाव नहीं सेवा भाव से चलने वाली सरकार है।पीएम मोदी ने कहा कि नौ हजार करोड़ के प्रोजेक्‍ट से सड़केें बनाए जा रहे हैं। 51 पुलों के निर्माण का काम किया जा रहा है। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्‍व में देश अपने खोए वैभव को पाने की ओर अग्रसर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top