Nainital-Haldwani News

नैनीताल:बाहर से आने वालों को 7 दिन के लिए होना पड़ेगा क्वारंटाइन,CDO ने दिए निर्देश

नैनीताल:बाहर से आने वालों को 7 दिन के लिए होना पड़ेगा क्वारंटाइन,CDO ने दिए निर्देश
Ad

नैनीताल:मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्र में ओखलकाण्डा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं विकास खण्ड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होने मौके पर मौजूद अधिकारियों व चिकित्सकों को क्षेत्र में कोविड संक्रमण पर पैनी नजर बनाये रखने निर्देश दिये। उन्होने कहा कि बाहर से आने वाले लोगो का पूर्ण डाटा रखे तथा उन्हें अनिवार्य रूप से एक सप्ताह क्वारंटाइन किया जाये। उन्होने कहा कि चिकित्सालय में क्षेत्र के गांवों से आने वाले सर्दी, जुखाम, बुखार मरीजों की तुरन्त जांच करें तथा उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराये। कोविड जांच के उपरान्त यदि वे कोविड पाॅजिटिव आते है तो उनकी काउन्सिलिंग कर उन्हें उच्च चिकित्सालय अथवा कोविड केयर सेन्टर भेजना सुनिश्चित करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ओखलकाण्डा का निरीक्षण किया तथा उपलब्ध संसाधनो की जानकारियां ली। चिकित्सा स्टाफ से किसी प्रकार की उपकरणों की कमी होेने पर तुरन्त मांग करने के निर्देश दिये तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगो की कोविड जांच करने के निर्देश भी दिये। कोविड के मद्देनजर विकास खण्ड मुख्यालय में तैनात अधिकारियों के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की जनपद में आने वाले सभी प्रवासियों का पूर्ण डाटा रखा जाये तथा बाहर से आने वालो को अनिवार्य रूप से एक सप्ताह क्वारंटाइन सेन्टरों में रखा जाये। किसी प्रकार के लक्षण पाये जाने पर उनकी तुरन्त जांच करते हुए चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाये अथवा कोविड केयर सेन्टर भेजा जाये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top