Sports News

भारत ने जीती सीरीज़, दादी के निधन के कुछ देर बाद भी मैदान पर उतरा ये खिलाड़ी

Ad

नई दिल्ली: विराट कोहली की अगवाई में टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज के बीद वनडे सीरीज में भी कब्जा जमाया है। भारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से मात दी। ( डकवर्थ लुईस) कप्तान विराट कोहली एक बार फिर टीम की जीत के नायक रहे।उन्होंने नाबाद 114 रन बनाए।दूसरे छोर में श्रैयस अय्यर ने 65 रनों की पारी खेली और टीम को जीत के पास ले गए। यह मैच वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल का अंतिम मैच था। गेल ने अपने आखिरी मुकाबले में 41 गेंदों पर ही 72 रन ठोक दिए. उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और पांच छक्के लगाए।

max face clinic haldwani

इस मैच में आपने देखा होगा कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों मे जर्सी में काले रंग की पट्टी लगाई हुई थी। मुकाबले से कुछ देर पहले वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज इविन लुइस की दादी का निधन हो गया था। ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधने का फैसला किया था। भारत-वेस्‍टइंडीज के बीच तीसरे वनडे से पहले मेजबान ओपनर इविन लुइस की दादी के निधन की खबर की पुष्टि खुद वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर इयान बिशप ने की। इस मुकाबले के दौरान कमेंट्री कर रहे बिशप ने वेस्टइंडीज की पारी के पहले ही ओवर में इस बात की जानकारी दे दी थी।

इस मुश्किल वक्त में भी बाएं हाथ के बल्लेबाज लुइस ने खेलने का फैसला किया और टीम के लिए 29 गेंद पर 43 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को जोरदार शुरुआत दिलाई। इस पारी में उन्होंने पांच चौके और 3 छक्के जड़े। लेकिन उनकी पारी वेस्टइंडीज को जीत नहीं दिला सकी। इससे पहले वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 240 रन बनाए थे।


ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top