Sports News

बचपन में विराट कोहली के साथ फोटो खिंचाई, अब आरसीबी ने किया टीम में शामिल

Ad

नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत होने वाली है और कहा जा रहा है कि आईपीएल की तरह भारत में शुरू होने वाली महिलाओं की क्रिकेट लीग दुनिया भर में महिलाओं को पहचान दिलाएगी। आईपीएल ने भारत को कई बड़े खिलाड़ी दिया है और अब विशेषज्ञों का भी मानना है एडब्ल्यूपीएल भारतीय महिला क्रिकेट स्कोर मजबूती देगा। सीनियर खिलाड़ी के अलावा कई ऐसे जुने खिलाड़ी भी हैं जिन्हें लगता है कि उनके करियर के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad

भारत के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों को तो हर कोई जानता है लेकिन अधिकतर खिलाड़ियों का सफर घरेलू क्रिकेट तक ही सीमित रहता है और इस वजह से भी डब्ल्यूबीएल को बड़ी नजरों से देखा जा रहा है। WPL की शुरुआत 4 मार्च से होने जा रही है।

महिलाओं की क्रिकेट लीग शुरू होने से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु काफी सुर्खियों में है। आरसीबी ने स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना को कप्तान बनाया है। विराट कोहली की तरह स्मृति की फैन फॉलोइंग काफी है। आरसीबी ने युवा खिलाड़ी श्रीयंका पाटिल को भी चुना है। उन्हें दस लाख रुपए में आरसीबी ने अपनी टीम में जोड़ा है। श्रीयंका पाटिल RCB टीम की फैन हैं। एक बार अभ्यास के दौरान उन्होंने विराट कोहली के साथ फोटो क्लिक कराई थी।

ऑफ स्पिनर श्रीयंका पाटिल ने बताया कि वह 13 साल की उम्र से आरसीबी टीम को सपोर्ट कर रही हैं और डब्ल्यूपीएल में उसी टीम का हिस्सा बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि विराट कोहली के साथ खिंचाई गई फोटो को उन्होंने फ्रेम करके रखा है। एक निजी वेबसाइट को इंटरव्यू देते हुए श्रीयंका ने कहा आरसीबी जैसी बड़ी टीम का हिस्सा बनना किसी सपने से कम नहीं है। टीम में स्मृति मंधाना, रिचा घोष और एलिस पेरी है और मुझे खिलाडी के तौर पर काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top