Champawat News

बनबसा निवासी कुशाग्र उप्रेती का वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में चयन

बनबसा के कुशाग्र उप्रेती यूक्रेन में बिखेरेंगे चमक, वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में हुआ चयन
Ad

बनबसा: खेल के मैदान से एक बहुत ही सुखद खबर सामने आई है। क्षेत्र के एक फुटबॉल खिलाड़ी कुशाग्र उप्रेती ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कुशाग्र को अंडर 23 फुटबॉल विश्व कप की टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि कुशाग्र का चयन चीन में होने वाले अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए भी हुआ था। लेकिन कोरोना के कारण इसे रद्द कर दिया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

देवभूमि के युवा हर रोज कोई न कोई ऐसी उपलब्धि हासिल कर लेते हैं, जिससे प्रदेशवासियों को खुशी भी होती है और साथ ही युवाओं को प्रेरणा भी मिलती है। अब बनबसा के कुशाग्र उप्रेती का कमाल ही देख लीजिए। टनकपुर पावर स्टेशन एनएचपीसी में कार्यरत नगर के वार्ड नंबर चार निवासी विनोद उप्रेती के बेटे कुशाग्र उप्रेती ने वो कर दिखाया जिसके कई तो केवल सपने ही देख पाते हैं।

बेटे के अंडर 23 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुने जाने पर पिता कहते हैं कि 11 अगस्त से 16 अगस्त तक यह वर्ल्ड कप यूक्रेन यूक्रेन में आयोजित होना है। कुशाग्र उप्रेती मौजूदा समय में राजस्थान के कोटा यूनाइटेड फुटबाल क्लब के लिए खेलते हैं। बता दें कि आगामी अंडर 23 विश्व कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले कुशाग्र की इस उपलब्धि से पूरा क्षेत्र जश्न में है। कुशाग्र ने हाईस्कूल सेंट जोजफ कॉन्वेंट स्कूल नैनीताल से और इंटर कोटा राजस्थान से किया है।

कुशाग्र की उपलब्धि

वर्ष 2018-19 – हरियाणा स्टेट टीम

वर्ष 2019 – स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (अंडमान निकोबार)

वर्ष 2019-20 – रिलायंस फांउंडेशन के यूथ स्पोट्र्स प्रतियोगिता

वर्ष 2020 – पांचवीं नेशनल चैम्पियनशिप

देश के प्रतिष्ठित फुटबाल चर्चिल ब्रदर्स से भी खेल चुके हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top