Nainital-Haldwani News

पुणे में छाए हल्द्वानी गौलापार के युवा, वेंडी स्कूल के 3 बच्चों ने हासिल किए पदक

Ad

हल्द्वानी: खेल के मैदान पर एक बार फिर उत्तराखंड के युवाओं ने राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं.श्री शिव छत्रपति शिवाजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स महाराष्ट्र, पुणे में 21 से 25 दिसंबर तक जूनियर नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप संपन्न हुई,जिसमें वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दौलतपुर गौलापार के बच्चों ने प्रतिभाग किया. इस चैंपियनशिप में विनीत बोरा ने रजत पदक तथा खुशी पचवाड़ी और हिमानी रावत ने कांस्य पदक जीता. इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक विकल बवाड़ी,कोच सौरभ सनवाल,और पूरे स्टाफ ने बच्चों को शुभकामनाएं दी और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की.

ADVERTISEMENTS Ad

प्रबंधन ने कहा कि यह दिखाता है कि वेंडी स्कूल शिक्षा के अलावा खेल को भी महत्व देता है. पिछले 2 सालों में स्कूल के 3 बच्चों ने नेशनल लेवल प्रतियोगिता में कामयाबी पाई है और राज्य का नाम रोशन किया है. इससे प्रेरित होकर क्षेत्र के अनेकों बच्चों ने खेलों में अपना भविष्य तराशना शुरू कर दिया है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top