Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड: क्रिकेटर मयंक मिश्रा काउंटी खेलने जाएंगे इंग्लैंड

Ad

हल्द्वानी: राज्य के क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के लेफ्ट आर्म स्पिनर मयंक मिश्रा को काउंटी क्रिकेट खेलने का मौका मिला है। वह जल्द इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। मयंक का चयन Philadelphia Cricket Club टीम में हुआ है। वहीं इंग्लैंड में खेलने की अनुमति उन्हें संघ ने पहले ही दे दी थी।बता दें कि रुद्रपुर निवासी मयंक मिश्रा साल 2018 से राज्य की क्रिकेट टीम का अभिन्न हिस्सा है। वह उत्तराखंड के लिए टी-20 में हैट्रिक जमाने वाले पहले गेंदबाज हैं। इसके अलावा साल 2019 रणजी ट्रॉफ्री में वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। मयंक मिश्रा के करियर पर नजर डाले तो वह अब तक उत्तराखंड के लिए 35 घरेलू मुकाबले खेल चुके हैं और उनके नाम 68 विकेट दर्ज है। वहीं उनके बल्ले से दो फीफ्टी भी निकली है।

ADVERTISEMENTS Ad

डिवीजन-1 काउंटी क्रिकेट खेलने को लेकर मयंक मिश्रा ने कहा,” मैं इंग्लैंड में खेलने के लिए उत्साहित हूं। वहां की कंडिशन पूरी तरह से अलग होगी और अपने गेम को एडजेस्ट करना एक चुनौती रहने वाला है।” आईपीएल का हिस्सा ना बनने पर मयंक ने कहा कि खिलाड़ी केवल प्रदर्शन करता है। मेरा मानना है कि जो चीजे हमारे हाथ में नहीं है, उनके बारे में नहीं सोचना चाहिए। इंग्लैंड काउंटी खेलने का अनुभव आगे मदद करेगा। उन्होंने क्रिकेट एसोसिशन ऑफ उत्तराखंड का धन्यवाद किया कि उन्हें बाहर जाकर खेलने की अनुमति मिली। उन्होंने बताया कि वह 23 अप्रैल को रवाना होंगे।

कोच नवीन टम्टा ने कहा कि ये मयंक ही नहीं उत्तराखंड के लिए बड़ा अवसर है। वह इंग्लैंड में हासिल हुए अनुभव को जब साझा करेंगे तो राज्य के युवाओं को क्रिकेट के प्रति नई अप्रोच के बारे में पता चलेगा। मैं सभी युवाओं से कहना चाहूंगा कि वह वह परिश्रम जारी रखें। कई बार नतीजे आपके पक्ष में नहीं होंगे लेकिन परिश्रम से लक्ष्य जरूर हासिल होगा। मयंक ने लगातार प्रदर्शन किया और उसका फल उन्हें मिला है। उन्होंने कहा कि आईपीएल से पहले भारत के कई खिलाड़ी काउंटी खेलने जाते थे और उन्हें फायदा मिला था। कोच नवीन टम्टा ने कहा कि मयंक इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा प्रमाणित कोचिंग कोर्स भी करेंगे। उन्होंने मयंक को काउंटी क्रिकेट करियर शुरू करने के लिए बधाई दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top