Dehradun News

उत्तराखंड सरकार ने की कई बड़ी घोषणाएं, बिजली बिलों में इन लोगों को मिलेगा फायदा

उत्तराखंड सरकार ने की कई बड़ी घोषणाएं, बिजली बिलों में इन लोगों को मिलेगा फायदा
Ad

देहरादून: विधानसभा के मॉनसून सत्र से जनता के लिए भी कई फरमान आए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई अहम घोषणाएं की हैं। सत्र में सीएम धामी ने प्रतिभाग करते हुए ऊर्जा, परि‍वहन, पेयजल शहरी विकास विभाग के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

ADVERTISEMENTS Ad

कोरोना काल में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रशंसनीय कार्यों की सराहना करते हुए सीएम धामी ने आशाओं को पांच माह तक 2-2 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्हें एक-एक टैबलेट मोबाइल भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: नए आंकड़े सामने आए,हल्द्वानी में वैक्सीनेशन 130 प्रतिशत,जिले में जल्द होगा 100 प्रतिशत

यह भी पढ़ें: उत्तराकाशी में पुलिस ने DDO को गिरफ्तार किया,महिला ने लगाए गेस्ट हाउस में छेड़छाड़ के आरोप

मुख्यमंत्री धामी ने ऊर्जा विभाग के लिहाज से बड़ी घोषणा करते हुए विद्युत बिलों के फिक्स्ड चार्ज को 03 माह हेतु छूट प्रदान करने की बात कही। बता दें कि इससे करीब 2,24,604 लोगों का सीधा फायदा होगा। इसपर करीब 2463.81 लाख रुपए खर्च होंगे।

विद्युत बिलों के विलम्ब भुगतान के लिए भी बड़ी राहत दी गई है। इसके अधिभार पर तीन माह के लिए छूट दी जाएगी। इस पर लगभग 3642.00 लाख रुपये का व्यय भार आएगा। वहीं परिवहन विभाग के अंतर्गत सेवायान कर में छह माह के लिए छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पुलिस ने जनता को दी पावर,आप APP जरिए कर सकते हैं ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की शिकायत

यह भी पढ़ें: दिवंगत डॉक्टर निर्मल पांडे के परिवार को आप से मदद चाहिए,हल्द्वानी में पत्नी का चल रहा है इलाज

साथ ही पंजीकरण प्रमाण पत्र, फिटनेस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि‍ को रिन्यू कराने पर विलंब शुल्क पर छह महीने की छूट देने की घोषणा की गई है। शहरी विकास विभाग के अंतर्गत पर्यावरण मित्रों को प्रति माह 2000 रुपए की प्रोत्साहन राशि पांच माह तक दी जाएगी।

इतना ही नहीं पीएम स्वनिधि में पंजीकृत सभी लाभार्थियों को पांच माह तक 2-2 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा पेयजल विभाग के अंतर्गत राज्य के समस्त ऐसे जल / सीवर उपभोक्ताओं को फायदा होगा जिन्होंने 31 दिसम्बर, 2021 तक अवशेष देयों का एकमुश्त भुगतान किया होगा। इन्हें विलम्ब शुल्क की राशि शत प्रतिशत माफ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उत्तराखंड की दो बेटियों का चयन,एकता और स्नेह तैयार हैं

यह भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ की नई शुरुआत का हिस्सा बने पौड़ी निवासी क्रिकेटर रॉबिन बिष्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top