Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी मिनी स्टेडियम पहुंचे सीएम धामी, उत्तराखंड महोत्सव में किया बड़ा ऐलान

Ad

हल्द्वानी: नौ नवंबर को उत्तराखंड राज्य अस्तित्व में आया था। सन 2000 से अबतक उत्तराखंड को 21 साल पूरे हो चुके हैं। इस बार राज्य स्थापना दिवस को उत्तराखंड महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। उत्तराखंड सरकार के आग्रह पर जगह-जगह भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में भी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में पहुंचे और लोगों को सम्बोधित किया। उन्होंने सबसे पहले उत्तराखंड की स्थापना में अपने प्राण निछावर करने वाले आंदोलनकारियो को नमन किया। उन्होंने समारोह में पहुंचे लोगों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक है लेकिन आपदाओं का सामना भी हमे करना पड़ा है। उन्होने कहा कि अक्टूबर में आई आपदा से पहले लोगो को अलर्ट जारी कर दिया गया था और इससे लाखों लोगों को बचाया जा सका। उन्होंने कहा कि आने वाला दशक उत्तराखंड राज्य का होने वाला है। ये सपना पीएम मोदी और हमने मिलकर देखा है उसे जरुर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि 20 दिनों में हमने आशा बहनों का मानदेय बढ़ाया। हमारी सरकार ने हर वर्ग के लोगों को राहत दी है। उन्होंने कहा कि पहाड के लोगों को राहत देते हुए रुद्रपुर में aiims बनेगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा उत्तराखंड को विशेष दर्जा दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी मिनी स्टेडियम की दर्शक दीर्घा में टीनशेड के निर्माण की घोषणा की।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top