Dehradun News

उत्तराखंड: मोबाइल ऐप के जरिए अपनी सीट पर पसंद का खाना मंगा सकेंगे रेल यात्री

Ad

देहरादून: रेल यात्रियों के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी की तरफ से यात्री ट्रेनों में अब यात्रियों के मनपसंद खाने की व्यवस्था भी की जाएगी। जहां आपको अपनी सीट पर बैठे बैठे अपना मनपसंद, लजीज और स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा। बता दें कि यह सब सिर्फ मोबाइल के ऐप के जरिए किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि लंबे सफर के दौरान यात्रियों को खाने पीने की बड़ी दिक्कत होती है। इसलिए अब आईआरसीटीसी यात्रियों के मन का भोजन तैयार करने की व्यवस्था पर काम कर रहा है। लोग आईआरसीटीसी के मोबाइल एन फूड ऑन ट्रैक से लजीज खाने को ऑर्डर कर सकेंगे। यात्रियों को अपनी सीट पर भोजन मिलेगा। बता दें कि पहले चरण में व्यवस्था दिल्ली से शुरू होगी। जबकि बाद में देहरादून, लखनऊ, कोलकाता जैसे स्टेशनों पर भी सुविधा मिलेगी।

जानकारी के अनुसार यात्रियों को केवल आईआरसीटीसी की ई कैटरिंग वेबसाइट www.ecattering.irctc.co.in या फिर फूड ऑन ट्रैक ऐप पर जाना होगा और वहां पर अपना मनपसंद खाना बुक करना होगा। इसमें कोई दोराय नहीं कि रेलवे बोर्ड की तरफ से कई ट्रेनों में खानपान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। लेकिन कई ट्रेनों में अभी भी सुविधा नहीं मिल रही है। ऐसे में यात्रियों को फायदा मिल सकेगा।

आईआरसीटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आनंद कुमार झा ने जानकारी दी और बताया यात्री डीलक्स थाली, महाराजा थाली, पुरानी दिल्ली वेज बिरयानी, वेज डिमसम जैसी कई अनेकों लजीज और मनपसंद खाने को अब आईआरसीटीसी के मोबाइल ऐप के जरिए बुक कर सकेंगे यात्रियों को अपनी यात्रा के समय से कम से कम 2 घंटे पहले 1323 पर फोन कर अगले स्टेशन पर खाना मंगाने की सुविधा मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top